Add To collaction

पर्यावरण को ना कष्ट पहुँचाओ

तुम पर्यावरण को और  ना कष्ट पहुँचाओ,
इस  धरती   पर  तुम  ढ़ेरों   वृक्ष लगाओ।

हमारी  मृदा  अनउपजाऊ हो गई अब तो,
कीटनाशकों  के  प्रयोग पे लगाम लगाओ।

कान और दिमागी संतुलन पर असर हुआ,
लाउडस्पीकरों  को  ना  जोरों से बजाओ।

जल भी पहले  जैसा पीने योग्य नहीं बचा,
इन अवशिष्टों को  ना तुम जल में बहाओ।

साँसे भी अब अशुद्ध वायु में ले रहे है हम,
कारखानों  का  विषैला धुँआ  ना उड़ाओ।

युद्धों  ने  हानिकारक  परमाणु  छोड़ दिये,
मानव  जीव जंतुओं पर तुम रहम खाओ।

धरती का हर प्राणी खुशी से जीवन जिए,
तुम ऐसा सुंदर स्वच्छ वातावरण बनाओ।

   12
12 Comments

Punam verma

26-Nov-2022 08:43 AM

Nice one

Reply

nikksinghnikhil

26-Nov-2022 09:27 AM

Thank you

Reply

Abhinav ji

26-Nov-2022 07:46 AM

Very nice👍👍

Reply

nikksinghnikhil

26-Nov-2022 09:27 AM

Thank you

Reply

Haaya meer

25-Nov-2022 07:42 PM

Amazing

Reply

nikksinghnikhil

25-Nov-2022 10:18 PM

Thanks

Reply